फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए अ%छा : एस.पी.डी सिद्धू

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु नानक कॉलेज में साइकिल रैली निकाली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
स्थानीय टिब्बी साहिब रोड स्थित गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज अंग्रेजी लिटरेरी सोसाइटी की ओर से साइकिल रैली निकाली गई। इसमें विद्यार्थियों समेत समूचे स्टाफ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों में कार, मोटरसाइकिल और स्कूटर के प्रयोग करने के बढ़ते रुझान को देखते हुए इस रैली को निकाला गया। इससे विद्यार्थी वातावरण अनुकूल साइकिल चलाने के लिए प्रेरित हो सकें। रैली को कॉलेज के स्थानिक प्रशासनिक समिति के अतिरिक्त सचिव सरूप सिंह नंदगढ़, प्रिंसिपल डॉ. तेजिंद्र कौर धालीवाल, नवजोत कौर बराड़, वाइस प्रिंसिपल और अंग्रेजी विभाग के प्रमुख अंशु जिंदल, डॉ. जगदीश कुमार, मुखी इतिहास विभाग की मौजूदगी में एसपी (डी) बलजीत सिंह सिद्धू ने रवाना किया।

फोटो कैप्शन: मुक्तसर के गुरु नानक कालेज में एस.पी. (डी) बलजीत सिंह सिद्धू रैली को झंडी दिखा कर रवाना करते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें