फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीले कार्ड सर्वे में नाम कटने से कार्डधारकों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
नीले कार्ड सर्वे में नाम कटने से कार्ड धारकों में रोष
विज्ञापन

वार्ड नंबर पांच की महिलाओं का प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
शिअद-भाजपा सरकार के कार्यालय में जरूरतमंदों के बने नीले कार्ड अब वर्तमान सरकार की ओर से किए सर्वे के दौरान कटने के खिलाफ लोगों में रोष है। थंदेवाला रोड पर वार्ड नंबर 5 की महिलाओं ने मंगलवार को कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
वार्ड नंबर 5 की निवासी वीरपाल कौर, मिंदों रानी, गुरजीत कौर, जसविंदर कौर, जसवीर कौर, रणजीत कौर, मनजीत कौर, ज्योति रानी, सुनीता रानी, मनप्रीत कौर, मुख्तयार कौर, जंगीरो, परमजीत कौर और दलजीत कौर ने बताया कि अकाली-भाजपा सरकार की ओर से उनके आटा-दाल योजना के नीले कार्ड बनाए गए थे। बीते करीब 10 वर्ष उन्हें इस योजना का लाभ मिलता रहा, लेकिन अब जैसे ही कांग्रेस सरकार ने सत्ता संभालते ही इस स्कीम का सर्वें करवाया तो उनके कार्ड कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह गरीब परिवार से संबंध रखती हैं और मजदूरी कर अपना और परिवार का पालन-पोषण करती हैं। महिलाओं ने मांग की कि उनके कार्ड शीघ्र बहाल किए जाए नहीं तो वह संघर्ष को और तेज करेंगी। एडीसी राजपाल सिंह ने कहा कि जिन लोगों के सर्वे के दौरान जायज राशन कार्ड कट गए हैं तो वह दोबारा फार्म भरकर दफ्तर में जमा करवा सकते हैं। उनके कार्ड दोबारा बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें