फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह स्टेडियम में प्रोमो रन आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह स्टेडियम में प्रोमो रन आयोजित
विज्ञापन

गिदड़बाह में 18 मार्च को मुक्तसर मैराथन 2018
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
पंजाब सरकार की ओर से 18 मार्च को जिला मुक्तसर साहिब स्थित गिदड़बाह में मुक्तसर मैराथन 2018 करवाई जा रही है। इसी संबंध में रविवार को फिरोजपुर के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में प्रोमो रन का आयोजन किया गया।
इस मौके पर मुंबई से दिल्ली तक की दौड़ लगाने वाले इवेंट कंसलटेंट सिद्धार्थ चौधरी व उनकी जीआरआर टीम ने मुक्तसर मैराथन 2018 में हिस्सा लेने वाले लड़के और लड़कियों को प्रोमो रन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी ने बताया कि जिला मुक्तसर के अलावा अन्य जिलों में उक्त दौड़ के प्रति उत्साह है। युवाओं को बताया कि मुक्तसर मैराथन में 5,10, 21 किलोमीटर दौड़ होनी है, इसमें 12, 15, 18 वर्ष के लड़के व लड़कियां हिस्सा ले सकती हैं। पहला इनाम महिला व पुरुष के लिए एक-एक लाख रुपये का है। अन्य 13 लाख के इनाम दिए जाएंगे। दौड़ में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी किया जा रहा है। इस मौके पर विनोद प्रधान, मेघना व इंदू मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें