मुक्तसर और मलोट में सफाई सेवकों ने फूंके पुतले
मुक्तसर। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर काउंसिल के सफाई कर्मियों ने सोमवार को काउंसिल के गेट के समक्ष राज्य सरकार के खिलाफ पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन अध्यक्ष राज कुमार ने कहा कि वह लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे है,ं लेकिन उनकी किसी भी बात पर सुनवाई नहीं हो रही है। उन्हें सरकार की ओर से अनदेखा किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी ठेका प्रणाली बंद करने, रेगुलर भर्ती करने, वेतन समय पर राज्य सरकार के खजाने से देने, एक्साइज व यूडीसी का हिस्सा समय पर नगर कौंसिल को देने, एक जनवरी 2004 की नई पेंशन योजना रद्द करने, पुरानी पेंशन योजना अधीन पूरे लाभ देने, स्पेशल भत्ता एक हजार रुपये मासिक देने की मांग की। इस मौके पर पप्पू राम, सुशील कुमार, अनुपाल, सुरेश कुमार, विजय कुमार, मंगत सिंह, पप्पू धमन आदि मौजूद थे। उधर, मलोट में भी मजदूरों ने प्रधान विजय कुमार की प्रधानी में पुतला फूंक प्रदर्शन किया।