फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना बेहद जरूरी: राहुल चाबा

विज्ञापन
विज्ञापन
सजग ग्राहक बनें लोग: एडीसी
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपभोक्ता सुरक्षा दिवस पर जिला स्तरीय सेमिनार का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना बेहद जरूरी है। यह बात एडीसी जनरल राहुल चाबा ने खाद्य व आपूर्ति विभाग की ओर से राष्ट्रीय उपभोक्ता सुरक्षा दिवस को लेकर करवाए जिलास्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए कही।
एडीसी ने कहा कि हमें एक जागरूक ग्राहक बनना चाहिए और किसी भी चीज की खरीद समय पर बिल जरूर लेना चाहिए। उन्होंने तरह-तरह के उत्पाद मार्केट भी मौजूद हैं, हमें हमेशा आईएसआई और एगमार्क देखकर ही वस्तु खरीदनी चाहिऐ। उन्होंने कहा कि कोई भी ग्राहक, जिस के पास बिल हो, खरीद में ठगी होने पर शिकायत दर्ज करवा सकता है। 20 लाख रुपये तक की वस्तु के लिए शिकायत जिला उपभोक्ता फोरम में की जा सकती है और जिला फोरम के फैसले के विरुद्ध अपील 30 दिनों अंदर स्टेट कमीशन के पास की जा सकती है। इसके अलावा 20 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये तक की शिकायत स्टेट कमीशन और एक करोड़ रुपये से अधिक के माल की शिकायत राष्ट्रीय कमीशन के पास की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कानूनी सेवा अथारिटी से पहुंचे कपिल देव ने शिकायत और अपील करने के ढंग बताए। उपभोक्ता फोरम से आए एडवोकेट तेजपाल सिंह वालिया और विजय कालिया ने भी उपभोक्ताओं की मुश्किलों के निपटारे संबंधी जानकारी दी। जिला खाद्य व आपूर्ति नियंत्रक पिंदर सिंह ने कहा कि हमें दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए। इस मौके पर एपीआरओ हरदेव सिंह आसी, सुपरिंटेंडेंट जागीर कौर, अमृतपाल सिंह के अलावा समूह सहायक फूड सप्लाई अधिकारी, इंस्पेक्टर और उपभोक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें