फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में डंडे के बल पर निकाय चुनाव जीतना चाहते हैं कैप्टन, लोकतंत्र के लिए खतरनाक

विज्ञापन
विज्ञापन
‘सूबे में खिसक रही कांग्रेस की जमीन’
विज्ञापन

पंजाब भाजपा प्रभारी ने लगाया पार्टी नेताओं को धमकाने का आरोप
कहा, डंडे के बल पर निकाय चुनाव जीतना चाहते हैं कैप्टन
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
भाजपा के प्रदेश प्रभारी प्रभात झा का कहना है कि सूबे में कांग्रेस की जमीन खिसक रही है और सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह डंडे के बल पर निकाय चुनाव जीतना चाहते हैं, यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। झा वीरवार को निगम चुनावों को लेकर पार्टी नेताओं से मिलने आए हुए थे और पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनके साथ केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, जिला प्रधान रमेश शर्मा, अबोहर से विधायक अरुण नारंग भी थे।
झा ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक कैरियर में कभी इतनी धक्केशाही नहीं देखी, जितनी पंजाब में निकाय चुनावों में देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि कैप्टन को यह याद रखना चाहिए कि देश व कई राज्यों में भाजपा की सरकार है, निकाय चुनाव काफी छोटे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में आपातकालीन के हालात बने हैं और निष्पक्ष चुनाव नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन फरवरी में सूूबे के मुख्यमंत्री बने और भाजपा ने जनादेश स्वीकार किया। लेकिन कैप्टन को भी समझ आ जाना चाहिए कि सूबे में उनकी जमीन खिसक चुकी है, लोग कांग्रेस से परेशान हैं। यूपी में निकाय चुनाव हुए, कांग्रेस जीरो पर आ गई। वहां पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने निष्पक्ष चुनाव कराए और एक भी धक्केशाही की शिकायत नहीं आई। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को धमकाया जा रहा है, उन्हें जबरन बैठाया जा रहा है। यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें