ऑनलाइन प्रतियोगिता में बच्चों की ओर से भेजी गई पेंटिंग।
- फोटो : PATHANKOT
लायंस क्लब पठानकोट ग्रेटर ने ‘राष्ट्र भक्ति’ थीम पर 4 दिवसीय ऑनलाइन पेंटिंग, स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन अध्यक्ष मनोज लोहिया और प्रोजेक्ट चेयरमैन चंद्रशेखर शर्मा के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता में के 20 राज्यों के अलावा मॉस्को और कनाडा से 1087 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर डॉ. मनु शर्मा ने बताया पेंटिंग प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में गोकुलधाम हाई स्कूल मुंबई महाराष्ट्र के लक्ष्य, गुरु रामचंद्र पब्लिक स्कूल चंबा हिमाचल प्रदेश के कैफ खान, स्प्रिंग डेल स्कूल कठुआ, जम्मू कश्मीर के हृदय, सेंट्रल स्कूल मॉस्को रशिया की अंशिका सिंह व क्राइस्ट द् किंग स्कूल पठानकोट के अरनव प्रथम रहे। वहीं, कॉलेज की प्रतियोगिता में एबी कॉलेज पठानकोट की साक्षी, तारीक कॉलेज ऑफ एजुकेशन राजौरी की राधिका और गौड़ ब्राह्मण कॉलेज ऑफ एजुकेशन रोहतक हरियाणा की मोनिका प्रथम रही। स्लोगन प्रतियोगिता में आदर्श भारतीय महाविद्यालय पठानकोट की हनी धीर प्रथम रही। कविता प्रतियोगिता में त्रिपुरा विश्वविद्यालय की आरती शर्मा प्रथम रही।
पेंटिंग प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में एसआरकेपी स्कूल बुंगल की आरती सिंह व सरकारी स्कूल नंगलभूर का अमित प्रथम रहा। सब जूनियर वर्ग में केएलएम इंटरनेशनल स्कूल की मिस्टी प्रथम, एंजल स्कूल हिमाचल प्रदेश का अर्पित, एंडोमेंट वर्ल्ड स्कूल नाभा की लक्षिता सिंह, एसआरकेपी स्कूल बुंगल का जसकरण द्वितीय रहा। स्लोगन प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 पठानकोट की बरीजा और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटियाला की मनप्रीत प्रथम रही। स्लोगन प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में ऑक्सफोर्ड स्कूल कोटली का राघव प्रथम और केएलएम स्कूल का श्रेयांश द्वितीय रहे। इसके अलावा स्कूल व कॉलेज की कविता, पेंटिंग और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं का ऐलान भी किया गया। प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर शर्मा ने बताया कि आगामी सप्ताह पारितोषिक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर महासचिव रोहित अरोड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप व अन्य भी उपस्थित रहे।
ऑनलाइन प्रतियोगिता में बच्चों की ओर से भेजी गई पेंटिंग। - फोटो : PATHANKOT