बेटल आफ बैंड में एपीजे विजेता
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। एपीजे कॉलेज आफ फाइन आर्ट्स के विद्यार्थियों गुरजीत सिंह, अरोड़ा, पुलकित खन्ना और राज धीमान के बैंड टेक फैस्ट में बेटल आफ बैंड में प्रतिभागिता करते हुए प्रथम पुरस्कार के साथ 10 हजार इनाम हासिल किया है। प्रिंसिपल डॉ. सुचारिता शर्मा ने बेटल आफ बैंड में जीतने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए भविष्य में मेहनत और लगन से आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। विजयी विद्यार्थियों ने अपनी इस उपलब्धि के लिए डॉ. अमिता मिश्रा और डॉ. विवेक के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।