फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों मजदूरों की पार्टी है शिरोमणी अकाली दल-सुखबीर सिंह बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैप्टन ने गुटका साहिब की शपथ नहीं पूरी की: सुखबीर
विज्ञापन

शिअद प्रधान बोले-किसानों और मजदूरों की पार्टी है शिअद
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि शिरोमणि अकाली दल किसानों व गरीब मजदूरों की हितैषी पार्टी है। सुखबीर बादल सोमवार को अबोहर-मलोट बाईपास पर डेस्टिनेशन पैलेस में एक जनसभा कर रहे थे। इससे पूर्व बादल ने हलका बल्लूआना के तहत आते गांव सीतो गुन्नों, अमरपुरा और डंगरखेड़ा में भी जनसभाओं को संबोधित किया।
सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि चुनावों के समय कैप्टन ने गुटका साहिब की शपथ लेकर जो वादे किए थे वे दो वर्ष बीतने के बाद भी पूरे नहीं हुए। बादल ने कहा कि कैप्टन ने पंजाब की जनता से धोखा करते हुए मोबाइल और घर-घर नौकरी देने का वादा करके युवा वर्ग की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। इसलिए आने वाले लोकसभा चुनावों में राज्य का युवा कांग्रेस को माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल संगत दर्शन के माध्यम से लोगों के बीच रहते थे, लेकिन कैप्टन कभी अपने महल से बाहर नहीं आते। अगले चुनावों में राज्य में अकाली भाजपा की सरकार बनते ही पंजाब के 12 हजार गांवों में सीवर व सीमेंटेड सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। जिस पर करीब 30 हजार करोड़ रुपये खर्चने का प्रावधान है। वहीं अकाली-भाजपा वर्करों पर हो रहे झूठे मामलों पर सुखबीर ने कहा कि सत्ता में आते ही पहले झूठे पर्चे करने व करवाने वालों से निपटा जाएगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को नसीहत दी कि सरकारें बदलती रहती हैं इसलिए दायरे में रहकर काम करें। केंद्र की मोदी सरकार का जिक्र करते हुए सुखबीर ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पंजाब में मोहाली, बठिंडा और आदमपुर जैसे एयरपोर्ट देकर पंजाब के विकास को और गति प्रदान की है। इसके साथ ही करतारपुर रास्ता खोल कर सिख श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान किया है। इस मौके पर पूर्व विधायक स. प्रकाश सिंह भट्टी, जत्थेदार गुरपाल सिंह ग्रेवाल तथा एसजीपीसी सदस्य गुरलाल सिंह दानेवालिया आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घुबाया को कल ही पार्टी से निकाल दिया है: बादल
अबोहर। फिरोजपुर के सांसद शेर सिंह घुबाया द्वारा अकाली दल से इस्तीफा देने संबंधी पत्रकारों के सवाल पर सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि घुबाया को दो दिन पूर्व ही उन्होंने पार्टी से निकाल दिया है। क्योंकि वह पार्टी की बजाय अपने निजी स्वार्थों की पूर्ति को प्राथमिकता दे रहे थे। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर सीट से अभी तक किसी भी उम्मीदवार के बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया, लेकिन पार्टी ऐसा उम्मीदवार उतारेगी तोड़ मतों से विजयी होगा। बता दें कि अकाली दल की टिकट पर दो बार सांसद बने शेर सिंह घुबाया ने सोमवार को अपना त्याग पत्र देते हुए लिखा है कि वह पार्टी प्रधान की गलत नीतियों के कारण अपने सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। घुबाया ने यह त्यागपत्र ई-मेल के माध्यम से पार्टी को भेजते हुए इसे तुरंत स्वीकार करने की अपील की है। इस मौके पर सुखबीर बादल के साथ हलका जलालाबाद के इंचार्ज सतिंद्रजीत सिंह मंटा, शिअद सर्कल अबोहर के प्रधान सुरेश सतीजा, जिला सचिव हरचरण सिंह पप्पू सहित अन्य वर्कर मौजूद थे।

इस समाचार की फोटो एबीआर 1 और 2 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें