फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक तनावपूर्ण माहौल के चलते घबराएं नहीं लोग : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-पाक तनावपूर्ण माहौल के चलते घबराएं नहीं लोग : डीसी
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अनावश्यक पोस्ट शेयर न करने की बात पर जोर
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर। जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन कमेटी की बैठक वीरवार को डिप्टी कमिश्नर एमके अराविंद कुमार की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय में हुई। जिसमें भारत-पाक तनाव के हालातों के मद्देनजर आपातकालीन स्थिति से निपटने को समीक्षा की गई। एसएसपी मनजीत सिंह ढ़ेसी भी बैठक में विशेष रुप से शामिल हुए। डीसी अराविंद कुमार ने कहा कि भारत-पाक तनाव के बावजूद जिले में हालात सामान्य हैं। शहरवासी बिल्कुल भी न घबराएं। उन्होंने शहरवासियों को अफवाहों से बचने की अपील करते हुए कहा कि वह सोशल मीडिया पर अनावश्यक पोस्ट बिना सोचे-समझे शेयर न करें ताकि डर का माहौल न पैदा हो। प्रशासन हर समस्या से निपटने को तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से जिले का आपदा प्रबंधन प्लॉन पहले से तैयार है। उन्होंने भारत संचार निगम लिमिटेड को इंटरनेट व टेलीफोन सेवाएं निर्विघ्न चालू करने की बात कही। साथ ही पावरकॉम विभाग से भी आवश्यक प्रबंध करने को कहा। स्वास्थ्य विभाग को भी जरुरत अनुसार प्राथमिक सहायता हेतु दवा व अन्य प्रबंध करने की बात पर जोर दिया। जिला प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की आपदा के चलते सूचना व मदद के लिए टेलीफोन नंबर 01633-260341 पर संपर्क करने को कहा। बैठक में सहायक कमिश्नर (जनरल) वीरपाल कौर, जिला माल अफसर अवतार सिंह, जिला पंचायत व विकास अफसर अरुण कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी मलकीत सिंह, कार्यकारी इंजीनियर पीएस धंजू भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें