फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोकाकोला के खिलाफ दिया जा रहा धरना रहा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोका-कोला के खिलाफ धरना जारी
विज्ञापन

होशियारपुर। गिरते जल स्तर की समस्या को प्रमुखता से उठाने वाले सफल भारत गुरु परंपरा के अध्यक्ष वीरप्रताप राणा, जतिंदर भोलू और साथियों की तरफ से ऊना रोड पर लग रही कोकाकोला फैक्टरी के खिलाफ दिया जा रहा धरना वीरवार को 9वें दिन भी जारी रहा। राणा ने कहा कि होशियारपुर व प्रदेश के भविष्य को दाव पर लगाकर खोली जा रही कोकाकोला फैक्टरी हमें किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं है। फैक्टरी में लगाए जाने वाले हजारों फिट गहरे ट्यूबवेल से चंद वर्षों में ही इलाके का पानी खत्म हो जाएगा और इसका असर पूरे पंजाब पर पड़ेगा। जिससे लोगों के सामने प्यासा मरने की नौबत आ जाएगा। उन्होंने कहा कि शर्म की बात है कि पंजाब को रेगिस्तान बनने की चेतावनियों के बावजूद इस प्रकार की फैक्ट्रियों का निर्माण कार्य पूरे जोरशोर से चल रहा है, जबकि सभी जानते हैं कि जहां-जहां भी इस प्रकार की फैक्ट्रियां लगी हैं, वहां क्या हाल हुआ और आज वहां के लोग पानी की कमी से जूझ रहे हैं। इसलिए जब तक फैक्टरी बंद नहीं हो जाती या इसके स्थान पर कोई अन्य यूनिट स्थापित नहीं हो जाता, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर जतिंदर भोलू, जसपाल गोल्डी, गुरप्रीत गोपी, सुखदेव सिंह, अश्विनी गैंद, नीरज गैंद, तीर्थ राम, विजय कुमार, सतीश चक्क साधू, गुरनाम, तिरलोक, मनोहरलाल, संजीव डलेवाल, अनूप शर्मा, राजेश शर्मा, नीरज कुमार आदि ने धरने में भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें