दल खालसा ने की गणतंत्र दिवस के बहिष्कार की घोषणा
26 जनवरी को होशियारपुर में हो रहे राजकीय समारोह के विरोध स्वरूप निकलेगा रोष मार्च
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। दल खालसा के सदस्यों ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर गणतंत्र दिवस का बहिष्कार करने की घोषणा की। उनकी मांग है कि 1947 में सिखों के साथ जो समझौता हुआ था, उसे लागू किया जाए। इसलिए वह गणतंत्र दिवस को विरोध दिवस के रूप में मना रहे हैं। इसके तहत होशियारपुर, लुधियाना और फिरोजपुर के जीरा में रोष-मार्च निकाला जाएगा।
दल खालसा के पदाधिकारी कंवर पाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार सिखों के अधिकारों पर पाबंदियां लगा रही है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर में विरोध-प्रदर्शन इसलिए किया जाएगा क्योंकि वहां गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय समागम हो रहा है। इस अवसर पर उनके साथ शिअद अमृतसर, एक नूर खालसा फौज, गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी, दशमेश गुरमति प्रचार लहर और निहंग जत्थेबंदियां आदि के पदाधिकारी मौजूद रहे।
फोटो संख्या-22एफजेडआरपी01जे
कैप्शन--फिरोजपुर में प्रैसवार्ता के दौरान दल खालसा के नेता पत्रकारों से बातचीत करते हुए।