फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा पीड़ितों पर नही,नशा तस्करो पर सख्ती करेगी कपूरथला पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा तस्करों सख्त कार्रवाई करेगी पुलिस : सतिंदर
विज्ञापन

फगवाड़ा। कपूूरथला पुलिस नशा पीड़ितों पर नहीं, नशा तस्करों पर सख्ती करेगी। यह बात कपूरथला के एसएसपी सतिंदर सिंह ने फगवाड़ा में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि नशे की लत के शिकार लोगों को समझा बुझाकर पुलिस उनका बच्चो की तरह नशा छुड़ाओ केंद्र में इलाज करवाया जाएगा, ताकि वो फिर से सेहतमंद होकर अपने परिवार में हंसी खुशी रह सकें। पुलिस कदापि उनको तंग नहीं करेगी। उनका पुनर्वास ही हमारा उद्देश्य है। एसएसपी सतिंदर ने कहा नशा तस्कर किसी प्रकार की रियायत की उम्मीद न करें। उन्होंने यहां तक कहा कि इस मामले में किसी की सिफारिश नहीं मानेंगे। अगर कोई पुुलिस मुलाजिम भी उनकी मदद करने की कोशिश करेगा तो नौकरी खतरे में पड़ सकती है। सतिंदर ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा डीजीपी पंजाब सुरेश अरोड़ा जी के इस संबंध में स्पष्ट निर्देश हैं। एसएसपी ने कहा कि पीसीआर विंग को मजबूत किया जाएगा। पुलिस की कार्यशैली में सुधार लाना उनकी प्राथमिकता है। सतिंदर सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाना तथा लोगों की शिकायत का तुरंत निराकरण तथा अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति पर अमल किया जाएगा। एसएसपी ने शहर में रह रहे विदेशी नागरिकों तथा पीजी की पूरी चेकिंग की जाएगी तथा इन पर विशेष निगाह रखी जाएगी।

फोटो 27केपीटीपीपीएचजी01
फगवाड़ा में पत्रकारों से बातचीत करते एसएसपी कपूरथला सतिंदर सिंह,साथ है एसपी परमिंदर सिंह भंडाल,डीएसपी संदीप मलिक (आईपीएस)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें