फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली में खड़े गंदे पानी गुजर रही बुजुर्ग महिला को जहरीले जंतू ने काटा,मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गली में भरे पानी से गुजर रही वृद्धा को जहरीले जीव ने काटा, मौत
विज्ञापन

डीसी ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
कोटकपूरा (फरीदकोट)। जलालेआना रोड पर स्थित वार्ड नंबर-29 के पटेल नगर में मंगलवार रात एक वृद्धा को गली में इकट्ठा हुए पानी में जहरीले जीव ने काट लिया। इससे महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान गली नंबर 1 निवासी करतार कौर के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर कोटकपूरा दौरे पर आए डीसी राजीव पराशर और कांग्रेसी नेता राहुल सिंह सिद्धू ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार पटेल नगर की तमाम गलियों व नालियों में साफ-सफाई का बेहद अभाव है। इसके चलते नालियों का पानी गलियों में खड़ा है। मंगलवार देर शाम गली में खड़े गंदे पानी से गुजर रही करतार कौर को किसी जहरीले जीव ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक महिला के बेटे बुध सिंह और पुत्री वीरपाल ने बताया कि उनकी गली में कई दिनों से गंदा पानी भरा था। कई बार नगर काउंसिल के अधिकारियों को इस बारे में बताया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वार्ड के पार्षद शंकर कुमार ने कहा कि वह कई बार अधिकारियों से वार्ड की समस्याएं हल करने की गुहार लगा चुके है लेकिन कोई सुनवाई नहीं कर रहा। मोहल्ला वासियों से मिली सूचना पर मौका देखने पहुंचे डिप्टी कमिश्नर राजीव पराशर को भी गली में खड़े गंदे पानी से गुजर कर जाना पड़ा। उन्होंने माना है कि सफाई के मामले में मोहल्ले का बुरा हाल है। उन्होंने नगर काउंसिल को तुरंत सफाई करवाने की हिदायतें दी। उन्होंने परिवार को मृतक महिला का पोस्टमार्टम करवाने की सलाह दी ताकि जहरीले जंतु के बारे में जानकारी मिल सके और जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई हो सके।
--------
फोटो 18एफआरडीपी02
कोटकपूरा के मोहल्ला पटेल नगर की गली में खड़े गंदे पानी का जायजा लेने पहुंचे डीसी राजीव पराशर
-----
फोटो 18एफआरडीपी03-मृतक महिला करतार कौर की फाइल फोटो
--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें