निबंध लेखन में अमनजोत कौर ने फर्स्ट
पंजाबी विभाग की तरफ से हिंदू कन्या कालेज में हुए कार्यक्रम
कपूरथला।
हिंदू कन्या कालेज में पंजाबी विभाग की तरफ से पंजाबी मातृ भाषा दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता कालेज की प्रिंसिपल डा. अर्चना गर्ग ने की। मातृ भाषा दिवस को लेकर कालेज परिसर में सप्ताह भर विभिन्न कार्यक्रम और मुकाबले करवाए गए। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़कर हिस्सा लिया। पंजाबी विभाग की डा. भूपिंदर कौर ने कहा कि हमें मातृ भाषा दिवस और ऐसी ही चेतना को ओर बुलंद करने का संदेश देना चाहिए। इसके बाद छात्राओं ने कविता उच्चारण, भाषण और लोकनाच, लोकगीत की पेशकारी की गई और हस्ताक्षर मुहिम चलाई गई। पांच दरियाओं के नाम पर रखी गई टीमें सतलुज, ब्यास, रावी, चिनाब और जेहलम के बीच क्विज मुकाबला आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें पंजाबी मातृभाषा, संस्कृति, लोक साहित्य और पंजाबी साहित्य से संबंधित प्रश्न पूछे गए और विद्यार्थियों के ज्ञान की परख की गई। इस मुकाबले में पहला स्थान सतलुज टीम ने हासिल किया। सप्ताह भर कराए गए मुकाबलों के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इनमें निबंध लेखन मुकाबलों में अमनजोत कौर ने पहला, करनदीप कौर और हरप्रीत कौर ने दूसरा और प्रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्लोगन और पोस्टर बनाने में यशप्रीत कौर ने पहला स्थान पाया। सुलेख लेखन में प्रार्थना गोयल पहले, अमरजीत दूसरे, बलजीत और मनप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रहीं। कविता उच्चारण में किरनदीप कौर और पलक शर्मा को सम्मानित किया गया। अर्शपाल को भाषण और अकाशदीप को लोकनाच प्रस्तुति के लिए पुरस्कृत किया गया। क्विज मुकाबलों की विजेता टीमों को मैडम यशवंत, मैडम मधु सेठी और मैडम सुरेश शर्मा ने सम्मानित किया। मंच संचालन मैडम जसदीप कौर ने बाखूबी किया। इस मौके पर मैडम इंद्रजीत कौर, डा.वीना, मैडम मुक्ति, मैडम वरिंदर कौर, मैडम रेणु सोनी, मैडम लखवीर कौर, मैडम शीतल और छात्राएं उपस्थित थीं।