मुलाजिमों ने किया बसों का चक्का जाम
जालंधर। मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे पंजाब रोडवेज, पनबस मुलाजिमों ने बसों का चक्का जाम कर रोष प्रदर्शन किया। इससे जनता को भारी परेशान का सामना करना पड़ा। नेतृत्व कर रहे गुरपाल सिंह , दलजीत सिंह ने कहा कि सरकार प्राइवेट बस वालों को लगातार परमिट देती जा रही है, जिससे रोडवेज मुलाजिमों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यही हाल रहा तो एक दिन सरकार की बसें सड़कों पर दिखनी बंद हो जाऐंगी। उन्होंने कहा कि सरकार न तो नहीं मुलाजिमों की भर्ती कर रही है व न ही कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जा रहा है। इसके अलावा कोई अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई जा रही हैं। मांगें पूरी न हुई तो रोष प्रदर्शन इससे उग्र होगा।