फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: शिविर में 101 लोगों ने किया रक्तदान

Sat, 26 Sep 2026 05:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढ़शंकर (होशियारपुर)। कॉमरेड दर्शन सिंह मट्टू ने शनिवार को अपने बेटे की याद में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें 101 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में आईएएस अधिकारी, डॉक्टर, सामाजिक कार्यकर्ता, किसान और मजदूर सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। सामाजिक कार्यकर्ता बलबीर सिंह ने शिविर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

दर्शन सिंह मट्टू ने कहा कि बेटे की स्मृति को जरूरतमंद की जिंदगी बचाने वाले कार्य से जोड़ना सच्ची श्रद्धांजलि है। बीडीसी ब्लड सेंटर के तकनीकी प्रभारी अजय बग्गा ने 101 लोगों के रक्तदान को सेवा भावना की मिसाल बताया। समापन समारोह की अध्यक्षता बीडीसी ब्लड सेंटर के अध्यक्ष सुलक्षण सरीन ने की, जिन्होंने रक्तदाताओं और आयोजकों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें