अबोहर। गांव केराखेड़ा निवासी युवक को पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर जलालाबाद निवासी दंपती ने उसके पिता से लाखों रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित की शिकायत पर थाना नंबर-1 की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में आत्मा नंद पुत्र मुंशी राम ने बताया कि जलालाबाद निवासी ओम प्रकाश ठकराल और उसकी पत्नी गुरविंदर कौर ने उनके बेटे को पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर अलग-अलग किश्तों में 10 लाख रुपये लिए। बाद में उन्होंने नौकरी नहीं लगवाई। पुलिस ने आत्मानंद के बयान पर उक्त दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।