सड़क हादसे में मारे गए कबड्डी खिलाड़ी के पिता को इंसाफ लेने के लिए भटकना पड़ रहा है।
इस
मामले को नौ माह का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार
नहीं किया है। मृतक कबड्डी खिलाड़ी मुकेश कुमार के पिता रविंदर पाल शर्मा
ने कहा कि 11 सितंबर 2014 को उनके बेटे को जीप सवार लड़की ने टक्कर मारी
थी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया था, लेकिन आरोपी
लड़की को काबू नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि वह फिल्लौर के पास
बड़े बड़ा गांव के रहने वाले है। उनका बेटा मुकेश कुमार अपने दोस्त सौरव
कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर बड़ा पिंड से फिल्लौर की ओर जा रहा था। रास्ते
में सामने से गलत तरफ से आ रही जीप ने दोनों को टक्कर मार दी। इससे दोनों
गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
दोनों को इलाज के लुधियाना के डीएमसी
अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उनके बेटे मुकेश कुमार ने कुछ देर बाद ही दम
तोड़ दिया था, जबकि सौरव कुमार तीन महीने तक अस्पताल में दाखिल रहा था।
उन्होंने कहा जीप को एक लड़की चला रही थी। रविंदर पाल शर्मा ने कहा कि
पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया है, मगर इंसाफ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा
कि आरोपी लड़की का नाम रूप कमल है, मगर एफआरआई में नवजोत कौर लिखा गया था,
जिसे बाद में पुलिस ने ठीक करवा दिया गया है।
उन्होंने कहा कि
लड़की का मौसा पुलिस विभाग में है। इस वजह से पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही
है। उन्होंने कहा सीएम प्रकाश सिंह बादल, डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल और
डीजीपी पंजाब पुलिस को इस मामले संबंधी पत्र भेज शिकायत की थी, लेकिन फिर
भी कोई इंसाफ नहीं मिला है।