फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब इलेवन ने पाक को दी करारी शिकस्त

Mon, 14 Oct 2013 11:43 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरजीत हॉकी मेमोरियल टूर्नामेंट में पंजाब इलेवन इंडिया महिला हॉकी की टीम ने सोमवार को बलटर्न पार्क सुरजीत हॉकी स्टेडियम में पाकिस्तान की पंजाब इलेवन महिला टीम को करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन


भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ियों ने सात गोल दागे जबकि पाक की खिलाड़ी सिर्फ दो गोल ही कर पाईं। भारत की तरफ से सुखजीत कौर ने लगातार चार गोल दागकर पहले हाफ में ही भारत की जीत पर मुहर लगा दी थी।

पंजाब इलेवन इंडिया की कप्तानी रोजलैंड ने की जबकि पंजाब इलेवन पाकिस्तान की कप्तान आमना मीर थीं। मैच के शुरुआती दौर में ही भारतीय पंजाब इलेवन महिला टीम की खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बना लिया। छठे मिनट में ही मोनिका ने पहला गोल दागा। इसके बाद पाक की मरियन ने भी 12वें मिनट में गोल दागकर स्कोर को बराबरी पर खड़ा कर दिया। 22वें मिनट में करिश्मा शुरू हुआ जो छह मिनट तक जारी रहा।
विज्ञापन


सुखजीत कौर ने भारत की तरफ से दूसरा गोल 22 वें मिनट में दागा। इसके बाद 25वें, 26वें और 28वें मिनट में लगातार तीन और गोल दागकर सुखजीत कौर ने भारतीय स्कोर को पांच पर लाकर खड़ा कर दिया और पाकिस्तान एक पर ही अटक गया।

दूसरे हाफ में भी भारतीय हॉकी महिला खिलाड़ी ने अपना दबदबा कम नहीं होने दिया। गुरवंत कौर व रमनजीत कौर ने गोल दागकर स्कोर सात एक पर ला दिया। इसके बाद भारतीय टीम की तरफ एक सेल्फ गोल हो गया और स्कोर 7-2 पर पहुंचा, जिसके चंद मिनट बाद ही मैच खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें