फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथा विश्व कबड्डी कप का आगाज 30 नवंबर से

Tue, 22 Oct 2013 01:46 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने चौथे विश्व कबड्डी कप के कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। इसका आयोजन 30 नवंबर से 14 दिसंबर तक पंजाब के विभिन्न शहरों में होगा।
विज्ञापन


एक उच्च स्तरीय बैठक की अगुवाई करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि चौथे विश्व कबड्डी कप के संशोधित कार्यक्रम के साथ निमंत्रण पत्र विश्व की विभिन्न टीमों को भेज दिए गए हैं।

कबड्डी कप का उद्घाटन समारोह बठिंडा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जबकि समापन समारोह लुधियाना के गुरु नानक स्टेडियम में होगा।

उन्होंने कहा कि इस मौके पर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी शुजात हुसैन एवं पाकिस्तान कबड्डी फेडरेशन के प्रधान शिरकत करेंगे।

कबड्डी कप के दौरान पुरुष वर्ग में 12 जबकि महिला वर्ग में 8 टीमें हिस्सा लेंगी। बादल ने कहा कि कबड्डी कप के लिए कुल 20 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई है और इसका सीधा प्रसारण सभी देशों के अतिरिक्त इंग्लैंड, अमेरिका एवं कनाडा में किया जाएगा।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में भारत, अर्जेंटीना, अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा, पाकिस्तान, सिउरा लियोन, ईरान, डेनमार्क, केन्या, स्कॉटलैंड एवं स्पेन शामिल हैं।

महिला वर्ग में भारत, अमेरिका, इंग्लैंड, ईरान, डेनमार्क, केन्या,  मैक्सिको एवं पाकिस्तान की टीमें भाग लेंगी।

कहां-कहां होंगे मैच

टूर्नामेंट के लीग मैच 13 स्टेडियमों में खेले जाएंगे। जिनमें आउटडोर स्टेडियम होशियारपुर, गुरू नानक स्टेडियम अमृतसर, स्पोर्ट्स स्टेडियम बादल (मुक्तसर), वार हीरोज स्टेडियम संगरूर, नेहरू स्टेडियम रोपड़, स्पोर्ट्स स्टेडियम चोला साहिब, स्पोर्ट्स स्टेडियम जलालाबाद, सरकारी कालेज गुरदासपुर, एनएम कालेज मानसा एवं गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम जालंधर शामिल हैं।


डोपिंग और सट्टेबाजी पर कड़ी नजर

कबड्डी कप को नशा मुक्त करवाने के लिए खिलाड़ियों के सैंपल लेने की जिम्मेवारी नाडा को सौंपी गई है।

टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ियों के खून के नमूने एकत्र किए जाएंगे, इनके टेस्ट नाडा द्वारा अधिकृत  प्रयोगशालाओं में ही किए जाएंगे। डोपिंग के दोषी पाए गए खिलाड़ी पर दो वर्ष की पाबंदी लगा दी जाएगी।
विज्ञापन


कबड्डी कप के दौरान सट्टेबाजी को रोकने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें