फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका गया था पैसे कमाने, आई ये बुरी खबर

Fri, 23 Aug 2013 07:37 PM IST
फतेहगढ़ साहिब/राजेश भाटिया
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के लॉस एंजलस में कलर्क का काम करने वाले एक युवक को कुछ अज्ञात लोगो ने गोली मार दी है। अमेरिका की पुलिस ने हत्यारों का सुराग देने वाले को इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसारइस जिले के अमलोह ब्लॉक के गांव माजरी किशने वाली के रहने वाला मनप्रीत सिंह घुम्मण(27) कैलीफोर्निया के साउथ लेक टाहोए के एक गैस स्टेशन पर काम करता था।

मनप्रीत पर गत 6 अगस्त को अज्ञात लोगो ने हमला करके उसकी छाती में एक गोली मारी थी। अभी तक हत्यारों का काई सुराग नहीं मिला है।

सूत्र इसे किसी अकेले व्यक्ति द्वारा किया गया हमला मान रहे हैं।

अमेरिकी पुलिस इस केस को हल करने व सबूत ढ़ूंढने के लिए अमरीकी जांच एजैंसी एफबीआई सहित कईं अन्य जांच एजैंसियों की मदद भी ले रही है।

साउथ लेक टाहोए की पुलिस ने किसी लूट की वारदात की अशंका होने से इंकार किया है। पुलिस के पास हमलावर की दो तस्वीरें हैं जो कि फोटो क्वालिटी सही न होने के कारण मददगार साबित नहीं हो पा रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्वीरों में हमलावर ने न केवल अपने मूंह को पूरी तरह से ढांप रखा है बल्कि उसने अपनी टीशर्ट की टोपी भी पहन रखी है।

अमेरिकन पुलिस ने इस केस में सुराग देने वालों के लिए 4 हजार अमेरिकी डालर का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें