फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी भगाने के मामले में एएसआई, हवलदार सस्पेंड

Fri, 04 Oct 2013 10:33 PM IST
अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर पुलिस द्वारा काबू किए आरोपी को जानबूझ कर पुलिस की गिरफ्त से फरार करने के आरोप में एसपी कुलदीप सिंह चहल ने एक एएसआई और एक हवलदार को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन



प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाना पुलिस ने 25 सितंबर को पंजपीर टिब्बा में छापेमारी करके पांच महिलाओं व एक पुरुष को बदकारी एक्ट के तहत काबू किया था। दो आरोपी मौके से भागने में फरार हो गए थे। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ नगर थाना पुलिस ने 384, 420 व बदकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।


आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया था। इधर फरार आरोपी सुखदेव सिंह उर्फ किंदा फिरोजपुर जेल में बंद अपने साथियाें से मिलने गया। जहां सूचना मिलते ही फिरोजपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



 इसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बलकार सिंह ने एएसआई मंजीत सिंह व हवलदार कुलदीप सिंह को आरोपी को अबोहर लाने के लिए भेजा। दोनों पुलिस कर्मचारी आरोपी सुखदेव सिंह को अबोहर ला रहे थे। बीच रास्ते में सुखदेव सिंह दोनों को पैसों का लालच देकर फरार हो गया।

जब उन्होंने इसकी सूचना नगर थाना प्रभारी बलकार सिंह को दी तो उन्होंने डीएसपी वीर चंद व एसपी कुलदीप चहल को सूचित किया। एसपी ने तुरंत प्रभाव से ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में दोनों को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन


एसपी कुलदीप सिंह का कहना है कि वह किसी कर्मचारियों को नहीं बख्शेंगे जो ड्यूटी में लापरवाही बरतेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें