फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में भीषण गर्मी का असर: 25 मई से बदला स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय, जानें नया शेड्यूल

Fri, 22 May 2026 04:56 PM IST
Naveen अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

मई के अंतिम दिनों में सूरज के तीखे तेवर और दोपहर के समय चलने वाली गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है ताकि दोपहर की पीक गर्मी से पहले ही बच्चों की छुट्टी हो सके और वे सुरक्षित अपने घर पहुमच सकें।
विज्ञापन
लू की चपेट में पंजाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और कॉलेजों का समय बदलने की घोषणा की है। 

विज्ञापन


नए आदेश के अनुसार 25 मई से सरकारी संस्थानों में कामकाज सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा। यह व्यवस्था अगले आदेशों तक लागू रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है ताकि लोग तेज गर्मी के बीच बिना परेशानी अपने सरकारी काम समय पर करवा सकें। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विभिन्न पक्षों से विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री के अनुसार बदले हुए समय से लोगों को काम के लिए अलग से छुट्टी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे सुबह के समय सरकारी कार्यालयों में अपने काम निपटा सकेंगे। कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी क्योंकि बढ़ते तापमान से पहले उनकी ड्यूटी समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के आंकड़ों के अनुसार बिजली की अधिक मांग दोपहर एक बजे के बाद बढ़ती है। ऐसे में दफ्तरों का समय बदलने से बिजली की खपत कम होगी और बिजली व्यवस्था पर दबाव भी घटेगा। सरकार का मानना है कि यह कदम गर्मी के दौरान आम लोगों और कर्मचारियों दोनों के लिए राहतकारी साबित होगा।

स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता
मई के अंतिम दिनों में सूरज के तीखे तेवर और दोपहर के समय चलने वाली गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है ताकि दोपहर की पीक गर्मी से पहले ही बच्चों की छुट्टी हो सके और वे सुरक्षित अपने घर पहुंच सकें। इसके साथ ही, सरकारी कर्मचारियों को भी इस तपती गर्मी में आवाजाही के दौरान राहत मिलेगी।
विज्ञापन


प्रशासन को सख्ती से पालन के निर्देश
यह नया टाइम-टेबल सोमवार से पूरी तरह प्रभाव में आ जाएगा। शिक्षा विभाग और सभी संबंधित प्रशासनिक विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वे अपने-अपने स्तर पर इन आदेशों का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित करवाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें