पंजाब के लुधियाना जिले में बढ़ती सर्दी और कंपकंपाती ठंड आज दो जिंदगियों को लील गई। दंपति की मौत ठंड से नहीं, ब्लकि दम घुटने से हुई।
हुआ यूं कि सर्दी से बचने के लिए नेपाली पति-पत्नी ने कमरे में अंगीठी जला ली थी। अंगीठी से निकले धुएं में दम घुटने के कारण पति-पत्नी की दम घुटने से मौत हो गई।
पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।