थाना कोतवाली पुलिस ने विवाहिता से दहेज मांगने और उसका सामान खुर्द बुर्द करने के मामले में मोगा निवासी ससुराल परिवार के पांच सदस्यों को नामजद करते हुए आरोपी पति सरबजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में फरीदकोट निवासी राजबीर कौर ने बताया कि उसका विवाह 11 दिसंबर 2009 को मोगा के कच्चा दुसांझ रोड निवासी सरबजीत सिंह से हुआ था।
शादी के बाद से ही ससुराल परिवार में उसे दहेज की मांग को लेकर तंग किया जा रहा था।
उसके पति सरबजीत सिंह, ससुर सुखविंदर सिंह, सास मनजीत कौर, जेठ शरणजीत सिंह, जेठानी रमिंदर कौर ने ना सिर्फ उसके सोने के गहनों समेत अन्य सामान को खुर्द बुर्द कर दिया बल्कि विदेश जाने के नाम पर 17-18 लाख रुपये की मांग करके तंग परेशान कर रहे हैं।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष के पांचों सदस्यों को नामजद करते आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।