फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के लिए सेहत बीमा योजना 11 से

Thu, 07 Nov 2013 12:42 PM IST
अमर उजाला चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने राज्य में भगत पूर्ण सिंह सेहत बीमा योजना लागू करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


इस योजना में सभी बीपीएल कार्ड धारकों को फायदा मिलेगा। इसके तहत 30 हजार रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल 11 नवंबर को फाजिल्का में राज्यस्तरीय समागम के अवसर पर इस योजना का शुभारंभ करेंगे।

पंजाब के सेहत एवं परिवार कल्याण मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने बताया कि सभी 22 जिलों में यह स्कीम लागू की जा रही है। इसके लिए पंजीकरण 11 नवंबर से आरंभ हो जाएगा।

ज्याणी ने बताया कि इस स्कीम के तहत एक परिवार के पांच सदस्यों का पंजीकरण किया जाएगा।

इसमें परिवार का मुखिया, जीवनसाथी और तीन आश्रित शामिल होंगे। उन्होंने बताय कि लाभार्थियों को दर्ज करने के लिए गांव और वार्ड स्तर पर केंद्र खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीकृत होने वालों की फोटो और फिंगर प्रिंट लिए जाएंगे। मौके पर ही उन्हें स्मार्ट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।


जिला अधिकारियों को इस स्कीम संबंधी जानकारी देने के लिए बुधवार को आयोजित वर्कशॉप की अध्यक्षता करते हुए पंजाब स्वास्थ्य निगम के प्रबंध निदेशक हुस्न लाल ने बताया कि इस स्कीम के तहत 30 हजार तक के इलाज का लाभ परिवार के एक ही सदस्य या संयुक्त तौर पर लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें