फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurdaspur: पाकिस्तान से सीमा पार कर दो बार आया ड्रोन, बीएसएफ ने की 106 राउंड फायरिंग

Sun, 20 Nov 2022 04:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)

सार

शनिवार की रात को बीएसएफ के सेक्टर गुरदासपुर के अधीन आती बीएसएफ की 113 बटालियन की बीओपी कस्सोवाल के इलाके में एक पाकिस्तानी ड्रोन आया। बीएसएफ जवानों ने 96 राउंड फायरिंग और पांच रोशनी वाले बम दाग कर ड्रोन को वापस भेज दिया।
 
विज्ञापन
drone - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाक सीमा पर दो दिनों से लगातार रात को भेजे जा रहे पाकिस्तानी ड्रोन के भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के प्रयासों को बीएसएफ के जवान नाकाम कर रहे हैं। शनिवार की रात को बीएसएफ के सेक्टर गुरदासपुर के अधीन आती बीएसएफ की 113 बटालियन की बीओपी कस्सोवाल के इलाके में एक पाकिस्तानी ड्रोन आया। बीएसएफ जवानों ने 96 राउंड फायरिंग और पांच रोशनी वाले बम दाग कर ड्रोन को वापस भेज दिया।
विज्ञापन


इसी रात बीएसएफ की 73 बटालियन की बीओपी चन्ना पतन पर पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया जिस पर जवानों ने फिर से 10 गोलियां दागी। डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि पूरे इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और तलाशी मुहिम जारी है। शुक्रवार की रात को भी कस्सोवाल पोस्ट पर पाकिस्तानी ड्रोन पर बीएसएफ की महिला कांस्टेबल ने फायरिंग की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें