फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा प्रेमी हत्याकांड का छठा आरोपी काबू: मुख्य शूटर राज हुड्डा मुठभेड़ के बाद जयपुर से गिरफ्तार

Sun, 20 Nov 2022 03:26 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले में आरोपी सिरसा के डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी प्रदीप सिंह की 10 नवंबर को पंजाब में फरीदकोट के कोटकपुरा में उनकी दुकान में छह शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुआ शूटर राज हुड्डा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की हत्या में शामिल मुख्य शूटर रमजान खान उर्फ राज हुड्डा को दो साथियों समेत जयपुर के रामनगरिया थाने के इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर किया है। इस ऑपरेशन को पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और राजस्थान पुलिस ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। हुड्डा के पैर पर गोली लगी है। उसके कब्जे से चीन निर्मित प्वाइंट 30 कैलिबर और 32 कैलिबर की दो पिस्तौलें भी बरामद की हैं।

विज्ञापन




जयपुर में एडिशनल डीसीपी (ईस्ट) अवनीश शर्मा ने बताया कि रोहतक निवासी हुड्डा दो अन्य लोगों के साथ एक कमरे में किराएदार बनकर छिपा था। तलाशी के दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इसमें आरोपी घायल हुआ। उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पकड़े गए दो साथियों की पहचान हैप्पी मेहला (19) और साहिल मेहला (18) के रूप में हुई है। दोनों राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले हैं। इनकी भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


एजीटीएफ प्रमुख प्रमोद बान ने बताया कि हुड्डा डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी की हत्या में शामिल मुख्य शूटर था। उन्होंने बताया कि उसे यहां लाने के बाद उससे विस्तार से पूछताछ की जाएगी। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि अभियान केंद्रीय एजेंसियों और राजस्थान पुलिस के समन्वय से चलाया गया है।

2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले में आरोपी सिरसा के डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी प्रदीप सिंह की 10 नवंबर को पंजाब में फरीदकोट के कोटकपुरा में उनकी दुकान में छह शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पांच शूटर पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। उनमें से दो नाबालिगों समेत तीन को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़ा था, जबकि दो को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कनाडा में छिपे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कथित सोशल मीडिया पोस्ट में हत्या की जिम्मेदारी ली थी। उसके कहने पर शूटरों ने डेरा प्रेमी को गोली मारी थी। बराड़ पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में भी मुख्य साजिशकर्ता है ।

चंडीगढ़ से जयपुर जाकर छिपा
पुलिस ने बताया कि डेरा प्रेमी की हत्या के बाद हुड्डा चंडीगढ़ आ गया। एक दिन रुकने के बाद वह हिसार चला गया। वहां से फिर चंडीगढ़ आया और शनिवार को जयपुर के लिए रवाना हुआ।

गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि डेरा प्रेमी की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता गोल्डी बराड़ है। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका है। उसे जल्द ही पंजाब लाया जाएगा।
विज्ञापन


शूटरों के मददगारों को छह दिन का पुलिस रिमांड
उधर, जिला पुलिस ने शूटरों को पनाह देने और घटना के बाद उन्हें अपनी कार में बाजाखाना से चंडीगढ़ पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार जैतो निवासी विक्की चौहान व स्वर्ण सिंह को रविवार फरीदकोट अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें