फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफों का आधा किलो सोना ले भागे दो बंगाली कारीगर

Mon, 28 Oct 2013 10:15 PM IST
अमर उजाला, होशियारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय सर्राफा बाजार में पिछले दस-बारह साल से सोने की कारीगरी का काम करने वाले दो बंगाली कारीगर सर्राफों का लाखों रुपये का सोना लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


दोनों कारीगरों ने तीन सर्राफा का 445 ग्राम सोने पर हाथ साफ किया है। पुलिस को यह शिकायत सर्राफा का काम करने वाले प्रदीप हांडा, सुरिंदर कुमार और एक अन्य सर्राफा ने दी।

दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता प्रदीप ने पुलिस को बताया कि सोने के गहने बनाने वाले बंगाली कारीगर कालू बरान और शंभु बरान निवासी गांव नूनां, ईस्ट मेहंदीपुर, कोलकाता (पं. बंगाल) लंबे समय से बाजार में गहने बनाने का काम करते थे। उसने दोनों को करीब 120 ग्राम सोना गहने बनाने के लिए दिया था।
विज्ञापन


रविवार रात दोनों उसका सोना लेकर फरार हो गए। इसके बारे में जब उन्हें सोमवार सुबह पता चला, तो उनकी तलाशी की गई, लेकिन वे नहीं मिले। दोनों कारीगर अन्य शिकायतकर्ता सर्राफ सुरिंदर कुमार से 125 ग्राम सोना और एक अन्य से 200 ग्राम सोना लेकर भागे हैं।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के मुताबिक दोनों कारीगर की ओर से उड़ाया गया सोना काफी ज्यादा होने की आशंका है। क्योंकि भागते वक्त दोनों अपनी मशीनें और डाई छोड़ गए हैं। कारीगरों की ओर से उड़ाए सोने की कीमत बीस से 25 लाख के बीच बताई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें