फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर: लूटपाट गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार, तेजधार हथियार और नशीली गोलियां बरामद

Sun, 16 Aug 2026 02:02 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

चारों आरोपियों से तेजधार हथियार औऱ नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। आरोपी दातर दिखाकर लोगों से लूट की वारदात को अंजाम देते थे। 
विज्ञापन
लूट मामले में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस कमिश्नरेट जालंधर ने शहर में लूट और झपटमारी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तेजधार हथियार दिखाकर मोबाइल फोन लूटने वाले 4 आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो लूटे गए मोबाइल फोन, दो बाइक और 30 नशीली गोलियां बरामद की हैं। 

विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, भगत सिंह कॉलोनी स्थित बाबा बालक नाथ मोड़ के पास एक व्यक्ति को चार बाइक सवार युवकों ने दातर दिखाकर रोक लिया और उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। मामले में थाना डिवीजन नंबर-1 में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सुहेल खान, अभिषेक उर्फ गंजा और रिशव यादव को गिरफ्तार किया, जबकि उनके एक नाबालिग साथी को भी बाइक समेत काबू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों से लूटे गये दो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हुई। बाइक की तलाशी के दौरान 30 नशीली गोलियां भी मिलीं जिसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें