पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री व बल्लूआना के पूर्व विधायक बाबूराम चावला का रविवार सुबह निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। चावला का अंतिम संस्कार बाद दोपहर 3 बजे सुभाष नगर शिवपुरी में किया जाएगा। चावला 1992 में विधानसभा क्षेत्र बल्लूआना से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे। विधानसभा के इस कार्यकाल के दौरान वे पंजाब सरकार में राज्य मंत्री भी रहे।