फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: जीटी रोड पर सरिए से भरे ट्रक से टकराई बस, खन्ना में हुआ हादसा, दो की मौत

Sun, 19 Feb 2023 11:24 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

बस में 20 से 25 लोग सवार थे। सभी एक निजी धागा फैक्टरी में काम करने के लिए जा रहे थे। हादसे में 15 लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया। एक मृतक की पहचान संदीप कुमार के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
खन्ना में सड़क हादसा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के खन्ना में रविवार सुबह एक बस जीटी रोड पर सरिए से भरे ट्रक में पीछे से टकरा गई। इस हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे व्यक्ति ने हॉस्पिटल में दम तोड़ा। जानकारी के अनुसार, बस में 20 से 25 लोग सवार थे। सभी एक निजी धागा फैक्टरी में काम करने के लिए जा रहे थे। हादसे में 15 लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया। एक मृतक की पहचान संदीप कुमार के तौर पर हुई है। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महेश कुमार को गंभीर हालत में लुधियाना रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें