फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स की भूख हड़ताल 12वें दिन जारी

Sun, 13 Dec 2015 02:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आल इंडिया आंगनबाड़ी वर्कर्स, हेल्पर यूनियन की भूख हड़ताल शनिवार को 12वें दिन जारी रही। यूनियन के सदस्य अपनी मांगों के समर्थन में उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल के हलके जलालाबाद में बने कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को भूख हड़ताल में मोगा ब्लाक से किरनदीप कौर, गुरचरन कौर, सुखविंदर कौर, छिंदर पाल, राजविंदर कौर, सर्बजीत कौर, छिंदरपाल कौर बैठीं। अगुवाई वीरा, कृष्णा बस्ती भूम्मण शाह ने की। 

स्टेट बाडी की सचिव सुनील कौर बेदी एवं ब्लाक अध्यक्ष हरजीत कौर ढंडियां ने कहा कि तक मांगों का समाधान नहीं होगा, तब तक धरना जारी रहेगा।

उधर, दूसरी तरफ शिक्षा प्रोवाइडर अध्यापक यूनियन पंजाब के महासचिव व जिला फाजिल्का इकाई के अध्यक्ष जिंदर पायलट धरने में पहुंचे और आंगनबाड़ी वर्करों के संघर्ष में समर्थन करने का ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें