फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की तेजधार हथियार से हत्या

Mon, 25 Nov 2013 09:19 PM IST
अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बेटू कदीम (ममदोट) में नशे में धुत एक व्यक्ति ने तेजधार हथियार से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उधर, थाना ममदोट पुलिस ने मृतक युवती के पिता के बयान पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। आरोपी पति फरार बताया जा रहा है।
मृतक बेवी के पिता कश्मीर लाल ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी बेटी की शादी छह साल पहले गांव बेटू कदीम के मोहन लाल के बेटे जगसीर सिंह के साथ हुई थी।
विज्ञापन


शादी के कुछ दिन के बाद ही जगसीर दहेज के लिए उनकी बेटी को तंग करने लगा। शादी के बाद पता चला कि जगसीर शराब पीने का आदी है।

जगसीर शराब पीकर बेवी से झगड़ा करता था। कश्मीर ने बताया कि घटना वाले दिन जगसीर शराब पीकर शाम को घर आया और ऊंची आवाज में गाने सुनने लगा।

 इस पर बेवी ने उसे आवाज कम करने के लिए कहा। इसी बात पर उसने बेवी पर गंडासी से हमला कर उसकी हत्या कर दी और घर से फरार हो गया।

उधर, मामले की जांच कर रहे एएसआई मंजीत सिंह ने कहा कि आरोपी जगसीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें