फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी के सफाई कर्मियों का प्रदर्शन

Sat, 30 Jan 2016 02:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के सफाई कर्मियों ने शुक्रवार को मिनी सचिवालय में डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के आगे रोष धरना दिया। इस दौरान यूनिवर्सिटी से निकाले गए सफाई कर्मियों को बहाल करने समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन व राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


कर्मचारी संघर्ष कमेटी के कनवीनर स्वर्ण सिंह सेखों, प्रधान सतपाल पोल, बिंदर कुमार, नंद लाल, कुलदीप कौर ने कहा कि यूनिवर्सिटी में पिछले लंबे समय से ही सफाई कर्मियों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है।

ठेकेदारी प्रणाली के तहत उनसे पहले ही काफी कम वेतन पर काम करवाया जाता है। पिछले सात साल से कार्यरत उनके कई साथियों को बिना वजह नौकरी से निकाल दिया गया है।
विज्ञापन


रोष धरने के दौरान नौकरी से निकाले कर्मियों को बहाल करने, ईपीएफ व एक माह का वेतन जारी करने की मांगें रखी गईं और प्रशासन को चेताया गया कि यदि उनकी मांगों को तुरंत स्वीकार न किया गया तो वह संघर्ष तेज करने से गुरेज नहीं करेंगे।

इस मौके पर बलजिंदर कौर, सुखविंदर सिंह, गुरप्रीत भौर, हरप्रीत सिंह समेत विभिन्न जत्थेबंदियों के नेताओं गुरपाल सिंह नंगल, कुलदीप शर्मा, जतिंदर कुमार, मास्टर मक्खन सिंह, स्वर्ण सिंह, बलजीत सिंह बराड़, वीरइंद्रजीत पुरी ने भी विचार रखे। धरने के बाद कर्मियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीसी मालविंदर सिंह जग्गी को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें