सर्व सफाई मजदूर यूनियन सीटू की ओर से मांगों को लेकर 20 फरवरी से राज्य के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पैतृक हलका लंबी में पक्का मोर्चा लगाया जाएगा।
साथ ही जब तक मजदूरों की मांगें पूरी नहीं की जाएगी, तब तक संघर्ष जारी रखा जाएगा।
यह फैसला शनिवार को लंबी मोर्चे की तैयारियों संबंधी यूनियन की बैठक में लिया गया।
यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष नत्थू राम नीलकंठ ने बताया कि ठेके दारी प्रथा खत्म करने, सरकारी विभागों में सफाई मजदूरों की रेगुलर भर्ती कराने, पंजाब के सभी मजदूरों पर श्रम कानून लागू करने, ग्रामीण सफाई मजदूरों को हरियाणा और यूपी की तर्ज पर रेगुलर करने आदि मांगों को लेकर यह संघर्ष शुरू किया जाएगा।
इस संघर्ष में राज्य भर से करीब 10 हजार सफाई मजदूर परिवार समेत हिस्सा लेंगे। इस मौके पर प्रांतीय नेता कामरेड इंद्रजीत सिंह, मनदीप सिंह भुल्लर, ओम प्रकाश, जिला अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गोपी, विजय कुमार और सचिव अजय कुमार मौजूद थे।