फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनियन नेताओं ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की

Wed, 02 Dec 2015 03:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया आंगनबाड़ी वर्कर्स-हेल्पर्स यूनियन पंजाब (एटक) की ओर से जलालाबाद स्थित उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन लड़ीवार भूख हड़ताल एवं रोष धरना शुरू कर दिया है। मंगलवार को पहले दिन जत्थेबंदी की पंजाब अध्यक्ष सरोज छप्पड़ीवाला के नेतृत्व में स्टेट बाडी की सचिव सुनील कौर बेदी, आशा ढाबा सचिव, हरजीत कौर ढंडिया ब्लाक अध्यक्ष, कृष्णा रानी ब्लाक वित्त सचिव और कैलाश रानी भूख हड़ताल पर बैठीं।
विज्ञापन


पंजाब अध्यक्ष छप्पड़ीवाला ने कहा कि वर्कर-हेल्पर लंबे समय से आंगनबाड़ी स्कीम अधीन अपनी सेवाएं दे रही हैं। आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों को रूल्ज व कानून अधीन रेगुलर स्केल दिया जाए। वर्कर पर प्राइमर टीचर का स्केल व हेल्पर को दर्जा चार मुलाजिम की तरह स्केल दिया जाए।

मेडिकल सुविधा दी जाए। आंगनबाड़ी सेंटरों में भी गर्मी की छुट्टियां प्राइमरी स्कूलों की तरह की जाए। इन मांगों के समाधान के लिए जत्थेबंदी की ओर से तहसीलदार अमृत लाल अरोड़ा को मांगपत्र सौंपकर मुख्यमंत्री को भेजा गया है।
विज्ञापन


धरना स्थल पर तहसीलदार अमृतलाल अरोड़ा, डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल, एसएचओ जसवंत सिंह व जतिंदर सिंह भारी तादाद में पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए।

इस समय तहसीलदार एवं डीएसपी की ओर से धरना दे रही जत्थेबंदी के प्रभारियों के साथ बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री के साथ बातचीत करवाने के लिए मीटिंग का समय दिलवाने का आश्वासन दिया गया, मगर जत्थेबंदी के नुमाइंदे इस बात पर अड़े रहे कि जितनी देर तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता तभी तक ऐसे संघर्ष जारी रखा जाएगा और जरूरत पड़ी तो इस संघर्ष को तेज करके गांव गांव में जाकर अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के पुतले जला कर जनता को सरकार की लोग मारू नीतियों के बारे जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें