फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस पशु की टक्कर से दो की मौत, एक की हालत गंभीर

Mon, 28 Oct 2013 10:00 PM IST
अमर उजाला, (अबोहर/फिरोजपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय फाजिल्का रोड पर बाइक सवार तीन युवक सड़क पर खडे़  एक लावारिस पशु से टकरा गए। इस से दो युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


राजीव नगर निवासी अनिल कुमार पुत्र तुलसी राम आर्य नगरी गली नंबर पांच निवासी अपने दो दोस्तों राकेश कुमार पुत्र हरि कृष्ण और सोनू पुत्र राम कुमार के साथ फाजिल्का रोड पर बुर्ज मुहार गांव के पास कॉटन फैक्ट्री से नरमे की तुलवाई करवाकर वापिस अपने घर ले रहे थे।

अचानक उनकी बाइक के सामने आर्मी क्षेत्र के पास एक लावारिस पशु आ गया। इससे तीनाें सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए।

आसपास के लोगाें ने उन्हें तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल भर्ती करवाया, लेकिन डाक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया।

राकेश और सोनू की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया। गंगानगर पहुंचते ही राकेश कुमार ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, सोनू की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों शव परिजनों को सौंप दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें