फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह से आठ नवंबर तक रद्द रहेंगी बीस ट्रेनें : डीआरएम

Thu, 05 Nov 2015 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर और जम्मूतवी सेक्शन के ट्रैक का दोहरीकरण व नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य चलने के कारण बीस ट्रेनों को रद्द किया गया।
विज्ञापन


सात ट्रेनों के रूट बदले गए और दस ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट किया गया। 6 नवंबर से लेकर आठ नवंबर तक ट्रेनें रद्द रहेंगी। यह जानकारी रेल डिवीजन फिरोजपुर के रेल मंडल प्रबंधक अनुज प्रकाश ने दी। डीआरएम अनुज प्रकाश ने बताया कि ट्रैक का दोहरीकरण होने से ट्रेनों की रफ्तार बढे़गी और क्रॉसिंग के लिए ट्रेनों को स्टेशनों पर ज्यादा देर खड़ा नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन


डीआरएम ने बताया कि पठानकोट-भरौली के बीच ट्रैक का दोहरीकरण हो चुका है अब नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। डीआरएम ने बताया कि दोहरीकरण होने से ट्रेन संख्या-74910,13152, 14646, 22679, 22941, 12331, 12587, 15097, 16031 व 16687 को ज्यादा फायदा होगा, क्योंकि इन ट्रेनों को क्रॉसिंग के लिए स्टेशनों पर ज्यादा देर तक खड़ा किया जाता था। जालंधर छावनी-सुच्चीपिंड के बीच भी जल्द नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें