सड़क हादसे में एक महिला मंजीत कौर की मौत हो गई जबकि उसका पति अजैब सिंह व भांजा भजन सिंह घायल हो गए। उनके मोटरसाइकिल को एक कार ने टक्कर मार दी। दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं दूसरी घटना में धर्म नगरी निवासी एक विवाहिता रजनी पत्नी विपन कुमार ने अपने ही घर में पंखे से लटककर फांसी लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तीसरी घटना में गत दिवस गांव कटैहड़ा व मम्मूखेड़ा के निकट बेसहारा पशु की टक्कर से घायल हुए बाइक चालक गोकल चंद ने फरीदकोट में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
गोकल चंद पुत्र सहीराम अपने मोटरसाइकिल पर शहर से घर जा रहा था कि कटैहड़ा व मम्मूखेड़ा के मध्य सड़क पर अचानक पशु आने से वह उसमें टकराकर बुरी तरह से घायल हो गया था।