फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावन स्वरूप की बेअदबी करने वाले दो गिरफ्तार

Sat, 31 Oct 2015 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब एक सप्ताह पूर्व उपमंडल की ढाणी लटकन में हुई श्री गुरुग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप की बेअदबी के आरोप में अबोहर पुलिस ने ग्राम पंचायत व कुछ सिख संगठनों के सहयोग से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसएसपी स्वप्न शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि 26 अक्टूबर को घटना के अगले दिन ही गुरुद्वारा साहिब में कैमरे लगाए गए थे। जिनकी रिकार्डिंग में दो युवक सामने आए हैं, जिन्हें गुरु साहिब के पावन अंग गुरुद्वारे में रखी एक पेटी में रखते हुए पाया गया।

पुलिस ने 30 अक्टूबर को सुबह कार्रवाई करते हुए पेटी से पावन अंग बरामद किए और सीसीटीवी क्लिप के आधार पर दो युवकों को काबू किया। उनकी पहचान विजय कुमार और सोनू के रूप में हुई है।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में विजय कुमार ने माना कि वह गुरुद्वारा साहिब में सेवा आदि करने जाता था और उसने ही शरारत स्वरूप पावन ग्रंथ से दो अंग निकाले थे।

इसके बाद पुलिस का दबाव बढ़ता देखकर 28-29 अक्टूबर की रात को विजय ने अपने दोस्त सोनू के सहयोग से पावन अंग पेटी में रख दिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

इस मौके पर एसपी हरजिंदर सिंह, डीएसपी अबोहर गुरभेज सिंह, डीएसपी बल्लूआना जसवीर सिंह, एसडीएम राजपाल सिंह व थाना नंबर एक के प्रभारी बलकार सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें