फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिखों के मामलों में दखलंदाजी करना कांग्रेस की पुरानी रीत : सीएम

Sat, 12 Oct 2013 10:56 PM IST
अमर उजाला, (लंबी/मुक्तसर)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि सिखों के धार्मिक मामलों में दखलंदाजी करना कांग्रेस की पुरानी रीत रही है। कांग्रेस अपने सियासी हितों की खातिर ऐसा करती है, लेकिन शिअद इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह बात शनिवार को लंबी हलके के गांवों के संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान गांव पन्नी वाला में पत्रकारों के साथ बातचीत में कही। बादल ने परमजीत सिंह सरना के नजदीकी द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के खिलाफ करवाए केस के मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए सरना को कांग्रेस की टीम ‘बी’ बताया। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब की सर्वोच्चता को समूचे सिख स्वीकार करते हैं तथा इस संबंधी संदेह पैदा करने वाले कौम के हितैषी नहीं हैं।

संगरूर में पीजीआई सेटेलाइट के शिलान्यास कार्यक्रम में राहुल गांधी के पहुंचने संबंधी मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अस्पताल के लिए राज्य सरकार ने मंजूरी दिलाने के लिए काफी जदेजहद की और यह जमीन भी राज्य सरकार ने दी दिलवाई है। यह कांग्रेस की छोटी सोच का नतीजा है कि उसने शिलान्यास के दौरान गंदी राजनीति की है तथा संघवाद की भावना को ठेस पहुंचाई है। कांग्र्रेस ने ऐसा पहली बार नहीं किया। धान की खरीद को लेकर बादल ने कहा कि मंडियों में से धान का एक-एक दाना हर कीमत पर उठाया जाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर विधायक हरप्रीत सिंह कोटभाई, एसजीपीसी सदस्य जत्थेदार दयाल सिंह कोलियांवाली, तेजिंदर सिंह मिड्डूखेड़ा, हरमेश सिंह खुड्डियां, संत सरमुख सिंह, वीरपाल कौर तरमाला समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें