फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबल टेनिस मुकाबले में पूल ए में मोहाली ने लुधियाना को हराया

Fri, 27 Nov 2015 03:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़
विज्ञापन
विज्ञापन
जीजीएसएसटीपी मॉडल स्कूल पावर कालोनी में जिला शिक्षा अफ़सर हरप्रीत इंदर सिंह खालसा की देखरेख में 61वें प्रदेश स्तरीय खेलों में टेबल-टेनिस (अंडर -17 लड़कों /लड़कियों) के पांच दिवसीय मुकाबले वीरवार को शुरू हुए।
विज्ञापन


इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि वीके गर्ग चीफ़ इंजीनियर पावरकॉम ने किया। गेस्ट ऑफ ऑनर स. परमजीत सिंह मक्कड़ ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर टेबल टेनिस समिति ने रोपड़ की टेबल टेनिस खिलाड़ी लवप्रीत कौर गिल को पावरकॉम में नौकरी की सिफारिश की।

वीरवार को हुए मैचों में पूल ए में मोहाली ने लुधियाना को हराया। पूल बी में रोपड़ और जालंधर ने मानसा, मोगा को, मोगा ने मानसा को हराकर पूल में जीत हासिल की। पूल सी में पटियाला ने संगरूर, श्री मुक्तसर साहिब को, संगरूर, फाजिल्का ने श्री मुक्तसर साहिब को हराकर पूल में बढ़त हासिल की।
विज्ञापन


पूल डी में बठिंडा ने नवांशहर, फरीदकोट, नवांशहर ने फरीदकोट को हराकर पूल में स्थान बनाया। लड़कों के अंडर-17 मुकाबलों में जालंधर ने पठानकोट, बरनाला, बठिंडा ने पठानकोट और बरनाला ने फ़िरोजपुर को अपने पूल में हराकर जीत हासिल की।

पूल बी में रोपड़, लुधियाना ने गुरदासपुर और नवांशहर को हराके पुल में जीत हासिल की। पूल सी में अमृतसर ने मोहाली, मानसा और श्री मुक्तसर साहिब को, मानसा ने मोहाली और श्री मुक्तसर साहिब को और संगरूर ने मोहाली को हराकर अपने पुल में स्थान मजबूत किया।

पूल डी में पटियाला ने मोगा और फरीदकोट को और फाजिल्का ने मोगा को हराकर पूल में बढ़त हासिल की। मौके पर निरंजन सिंह, रमा कांत सैनी, भरतराज सिंह, शक्ति त्रिपाठी, मुख्य अध्यापक परमजीत सिंह, हरजीत सिंह बेदी, ओंकार सिंह, बलवीर सिंह, परमजीत कौर मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें