सेहत विभाग की टीम ने वीरवार को छावनी स्थित हलवाइयों की दुकानों पर अचानक छापामारी कर चार दुकानों से मिठाइयों के सैंपल भरे है। इस दौरान छापामारी की भनक लगते ही कई हलवाइयों ने डर कर दुकानें बंद कर भाग गए।
सेहत विभाग की टीम ने छावनी के आजाद चौक स्थित एक हलवाई की दुकान में छापामारी की। टीम ने दुकान से मिठाई के सैंपल भरे। इसी तरह टीम ने छावनी की तीन और हलवाइयों की दुकानों पर छापामारी कर उनकी मिठाइयों के सैंपल भरे।
टीम में डॉ कमलप्रीत सिंह और डॉ गगनदीप कौर शामिल थे। सेहत विभाग की टीम ने पिछले साल भी छावनी क्षेत्र से कई हलवाइयों को नकली मिठाइयों समेत काबू किया था।
विभाग की ओर से सबसे पहले छावनी क्षेत्र के हलवाइयों की मिठाइयों के सैंपल भरना शुरू किया गया हैं।