फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री हजूर साहिब के लिए श्रद्धालुओं की ट्रेन रवाना

Fri, 19 Feb 2016 02:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत वीरवार को रेलवे स्टेशन से यहां के करीब एक हजार श्रद्धालुओं को विशेष रेलगाड़ी के माध्यम से सच्चखंड श्री हजूर साहिब के लिए रवाना किया। इस गाड़ी को हरी झंडी दिखाने की रस्म मुख्य संसदीय सचिव मनतार सिंह बराड़ ने निभाई।
विज्ञापन


सीपीएस मनतार सिंह बराड़ ने कहा कि इस योजना के तहत फरीदकोट जिले से यह पहली यात्रा रवाना की जा रही है। अगले चरण में जिले के लोगों को अन्य धार्मिक स्थानों सालासर धाम, वाराणसी, अजमेर शरीफ, वैष्णो देवी आदि की भी यात्रा करवाई जाएगी।

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने जनवरी 2016 से राज्य के लोगों को देश के विभिन्न धार्मिक स्थानों के नि:शुल्क दर्शन करवाने के लिए यह योजना शुरू की है।
विज्ञापन


डिप्टी कमिश्नर मालविंदर सिंह जग्गी ने कहा कि इस रेलगाड़ी में एक हजार यात्री दर्शनों के लिए जा रहे हैं, जिनमें विशेष तौर पर नोडल अधिकारी एसडीएम जैतो नरिंदरपाल सिंह को नियुक्त किया गया है। साथ ही मेडिकल सुविधाओं के लिए डॉक्टरों की एक टीम भी साथ जा रही है।

यह गाड़ी 20 फरवरी को सुबह साढ़े तीन बजे सच्चखंड श्री हजूर साहिब पहुंचेगी और दर्शनों के बाद 21 फरवरी 2016 को रात 10:45 पर वापस चलकर 23 फरवरी को बाद दोपहर 3:30 पर कोटकपूरा लौटेगी।
विज्ञापन


यात्रा के दौरान सभी यात्रियों को चाय के अलावा सुबह, दोपहर व रात्रि का भोजन रेलवे विभाग द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें