गांव डूमनी वाला में दो कारों की भिड़ंत में थाना कुलगढ़ी के इंचार्ज सुदेश पाल सिंह की मौत हो गई जबकि कार में सवार दो सिपाही जख्मी हो गए। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हेड कांस्टेबल श्याम लाल ने बताया कि थाना कुलगढ़ी इंचार्ज सुदेश पाल सिंह अपनी कार पर सिपाही सुखजीत सिंह व होमगार्ड के जवान जसवंत सिंह के साथ किसी कामकाज के सिलसिले में जा रहे थे।
गांव डूमनी वाला पहुंचे कि एक कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार सुदेश पाल सिंह, सुखजीत सिंह व जसवंत सिंह जख्मी हो गए।
इन्हें सरकारी अस्पताल फिरोजपुर में लाया गया। जहां सुदेश पाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस ने श्याम लाल के बयान पर कार चालक वरुण वर्मा पुत्र अश्वनी वर्मा वासी आदर्श नगर जालंधर शहर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।