गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के रोष स्वरूप रविवार को अमलोह के गांव खनियाण के गुरुद्वारा साहिब प्रबंधक कमेटी के आह्वान पर तीन गांवों के लोगों ने एसजीपीसी सदस्य रविंदर सिंह खालसा के घर के सामने रोष धरना दिया। धरना दोपहर 12 बजे से शाम तीन बजे तक चला।
इस धरने में गांव राम गढ़, खनियाण और रायपुर की संगत ने हिस्सा लिया। धरने की अगुवाई खनियाण गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष संतोख सिंह ने की। इस मौके पर जसवंत सिंह कैशियर, करनैल सिंह उपाध्यक्ष, प्रधान संतोख सिंह, अमृतपाल सिंह अमृत आदि ने गुरु ग्रंथ साहिब की हो रही बेअदबी को लेकर रोष जताया वहीं सरकार और एसजीपीसी द्वारा इस घटना के पीछे कारणों का पता न लगाने के लिए पर किया।
इस मौके पर एसजीपीसी सदस्य रविंदर सिंह खालसा की तरफ से संगत को कोई आश्वासन नहीं मिला और न ही वे धरने में शामिल हुए।