गुरुकुल विद्यापीठ ग्रुप आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालाजी की ओर से छात्रों और समाज कल्याण के लिए उठाए जा रहे कदमों की सीरीज के तहत ‘संकल्प- 2014’ को भी शामिल किया है, जिस के तहत चयनित छात्रों को सात करोड़ रुपये के इनाम राशि दी जाएगी।
इसका मकसद बारहवीं श्रेणी के नान मेडिकल के छात्रों को देश का सबसे बढ़िया प्लेटफार्म मुहैया करवाना है। चेयरमैन डॉ. मनमोहन कुमार गर्ग ने ‘संकल्प-2014 (स्कालरशिप एंड टैलेंट रिवार्ड टेस्ट) के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह एक ऐसा टेस्ट है, जिस में चयनित छात्रों को सात करोड़ की स्कालरशिप दिए जाएंगे।
राजिंदर शर्मा ने बताया कि इसके तहत विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों को तीन श्रेणियों में बांट कर कंपीटीशन करवाए जाएंगे। इन सभी श्रेणियों (मोडयूल्ज़) के तहत छात्रों को महत्वपूर्ण प्रश्न पत्रों पर आधारित असाइनमेंट्स दी जाएगी। जिसमें बारहवीं के नॉन मेडिकल के छात्रों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न पत्र दिए जाएंगे, जो कि छात्रों के लिए बोर्ड एग्जामिनेशन में भी मददगार साबित होंगे।