स्वाइन फ्लू संदिग्ध सेना के एक जवान को आर्मी अस्पताल फिरोजपुर से चंडीगढ़ स्थित चंडीमंदिर के आर्मी अस्पताल में रेफर किया है। उधर, सिविल अस्पताल फिरोजपुर की डा. मीनाक्षी का कहना है कि आर्मी अस्पताल के डाक्टरों ने उन्हें सूचना दी थी कि उनका एक जवान स्वाइन फ्लू से संदिग्ध है।
हालांकि वे उसे सिविल अस्पताल लेकर नहीं आए। डा. मीनाक्षी ने बताया कि सिविल अस्पताल में भी स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।
लगातार बढ़ रही सूखी ठंड के कारण सर्दी, जुकाम, गले में दर्द और सूखी खांसी तथा बुखार के दर्जनों मरीज सामने आ रहे हैं। जिनका डाक्टर गंभीरता से उपचार कर रहे हैं। अस्पताल में स्वाइन फ्लू जैसी बीमारी के संदिग्ध मरीजों के लिए अगल से आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है।